लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना प्रमुख जनरल नरवणे मंगलवार को श्रीलंका पहुंचेंगे

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:10 IST

Open in App

कोलंबो, 11 अक्टूबर भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे श्रीलंका के अपने समकक्ष जनरल शावेंद्र सिल्वा के निमंत्रण पर पांच दिवसीय सद्भावना यात्रा पर मंगलवार को यहां आएंगे। श्रीलंकाई नौसेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपनी यात्रा में जनरल नरवणे के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात करने की संभावना है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे श्रीलंकाई सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ हैं।

श्रीलंकाई सेना ने बताया कि बुधवार को जनरल नरवणे को सेना मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को वह मादुरु ओया विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल में चल रहे द्विपक्षीय अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ का अंतिम प्रदर्शन देखेंगे।

भारत और श्रीलंका ने गत सप्ताह 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया था जिसका मुख्य ध्यान आतंकवाद रोधी सहयोग को बढ़ाना है। चार अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ के आठवें संस्करण में भारतीय सेना के 120 जवानों ने भाग लिया है।

श्रीलंकाई सेना ने बताया कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास पारदेशीय आतंकवाद की समझ बढ़ाने, संयुक्त सामरिक अभियान चलाने, एक-दूसरे के उत्कृष्ट अनुभवों और प्रक्रियाओं को साझा करने के लिए तैयार किया गया है।

जनरल नरवणे पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और उनके यहां एक स्मारक पर भारतीय शांति रक्षा बल (आईपीकेएफ) के युद्ध नायकों को पुष्पांजलि देने की संभावना है। वह उत्तरी और पूर्वी श्रीलंका में 1987 से 1990 तक आईपीकेपी में सेवारत रहे थे।

जनरल नरवणे की यात्रा ऐसे समय में होगी जब एक हफ्ते पहले विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला श्रीलंका आए और देश के शीर्ष नेतृत्व से मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना