लाइव न्यूज़ :

शिकागो में इजराइल के समर्थन में भारतीय अमेरिकियों ने रैलियां कीं

By भाषा | Updated: May 18, 2021 10:21 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 18 मई हमास के साथ इजराइल के मौजूदा संघर्ष के दौरान शिकागो में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी लोग इजराइल के समर्थन में सामने आए हैं। हमास पर उन्होंने यहूदी समुदाय के खिलाफ आतंकवादी हमले करने का आरोप लगाया।

सप्ताहांत में, शिकागो क्षेत्र में भारतीय-अमेरिकियों ने यहूदी समुदाय के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए दो रैलियां कीं।

भारतीय-अमेरिकी नेता डॉ. भरत बरई ने कहा कि समुदाय इजराइल के लोगों के साथ खड़ा है, जिन्हें गाजा से लगातार रॉकेट हमलों से निशाना बनाया जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हमास के आतंकवादियों ने न केवल इजराइल में घरों को नष्ट कर दिया है और निर्दोष नागरिकों को मार डाला है बल्कि वे गाजा के लोगों को भी आतंकित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दशकों तक युद्ध का सामना करने के बाद, इजराइल और गाजा के लोग शांति से रहना चाहते हैं।

अपने संबोधन में, बरई ने इजराइल का समर्थन जारी रखने के लिए हिंदू समुदाय की ठोस प्रतिबद्धता व्यक्त की और इस कठिन परिस्थिति में क्षेत्र में शांति की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं