लाइव न्यूज़ :

26/11 की बरसी पर भारतीय अमेरिकियों ने किया पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 27, 2020 15:15 IST

Open in App

न्यूयार्क, 27 नवंबर प्रवासी भारतीयों ने 26/11 के मुम्बई हमले की 12 वीं बरसी पर बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया और गुनाहगारों को उचित दंड देने की मांग की।

भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के लोगों ने बैनर और पोस्टर लेकर यहां पाकिस्तानी मिशन के बाहर ठंड एवं बारिश के बावजूद प्रदर्शन किया। अन्य देशों के नागरिकों ने भी उनका साथ दिया।

ये लोग 26/11 के पीड़ितों के वास्ते इंसाफ की मांग करते हुए टाइम्स स्क्वायर भी गये। उनके हाथों में भारत एवं अमेरिका के झंडे और पोस्टर थे। इन पोस्टरों पर ‘पाकिस्तान आतंकवाद बंद करो’ , ‘आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो जाओ’ , ‘आतंकवाद को ना कहें ’ और ‘हमें इंसाफ चाहिए’ जैसे नारे लिखे थे।

इस प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे न्यूजर्सी के गणेश अय्यर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि पाकिस्तान ‘‘सीमापार आतंकवाद को समर्थना देना जारी रखे हुए है और वह आतंकवाद का केंद्र है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ आतंकवाद दुनियाभर में मानवजाति के लिए एक बड़ी चिंता है। पूरी दुनिया को एकजुट होकर मांग करनी चाहिए कि पाकिस्तान अपनी सरजमीं पर आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे।’’

उन्होंने कहा कि मुम्बई हमले के 12 साल बाद भी पाकिस्तान ने 26/11 के गुनाहगारों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की जबकि इस हमले में अमेरिकियों, इस्राइलियों समेत कई देशों के नागरिक मारे गये थे।

वाशिंगटन डीसी और अमेरिका के अन्य शहरों में भी पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा ही प्रदर्शन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना