लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कई स्थानों पर भारतीय-अमेरिकियों ने की छठ पूजा

By भाषा | Updated: November 12, 2021 08:46 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 12 नवंबर अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों ने नदी के तटों, तलाबों और अस्थायी जलाशयों पर एकत्रित होकर छठ पूजा की।

कोविड-19 के कारण पिछले साल छठ पूजा के लिए कम संख्या में लोग एकत्रित हुए थे, लेकिन इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यह त्योहार मनाया। इसके लिए कई लोगों ने कई मील का सफर भी तय किया। वाशिंगटन के वर्जीनिया उपनगर में, 400 से अधिक भारतीय-अमेरिकी लोगों ने बुधवार शाम और बृहस्पतिवार सुबह पोटोमैक नदी के तट पर सूर्यास्त तथा सूर्योदय के समय सूर्य की पूजा की।

छठ का त्योहार मुख्य तौर पर भारत के बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश राज्यों में मनाया जाता है। इस दौरान लोग व्रत रखते हैं, नदी में स्नान करते हैं और सूर्य भगवान की पूजा करते हैं।

ग्रेटर वाशिंगटन क्षेत्र के भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता कृपा सिंह ने कहा, ‘‘ हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल तक यह त्योहार हमेशा की तरह पूरे जोर-शोर से मनाया जाएगा और 800 के करीब लोग इसमें हिस्सा लेंगे।’’

‘खरना’ से सुबह के ‘अर्घ्य’ तक की पूरी पूजा को ज़ूम और फेसबुक पर उन लोगों के लिए ‘लाइव स्ट्रीम’ किया गया, जो वैश्विक महामारी के कारण यहां नहीं आ सके।

‘बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (बीजेएएनए) ने न्यू जर्सी के थॉम्पसन पार्क में लगातार पांचवी बार छठ पूजा समारोह का आयोजन किया। एरिज़ोना, अर्कांसस, पेनसिल्वेनिया, फ्लोरिडा, टेक्सास के अलावा, इस वर्ष कनेक्टिकट में भी इसे मनाया गया और बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों वहां पहुंचे।

अधिकांश समारोह स्थल पर समुदाय के सदस्यों ने खाना और प्रसाद भी स्वयं ही बनाया।

‘बिहार फाउंडेशन’ ने छठ मनाते कुछ लोगों की तस्वीरें साझा की और कहा, ‘‘ त्योहारों की तरह लोगों को कोई करीब नहीं ला सकता। अमेरिका में भारतीय प्रवासी, मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से नाता रखने वाले लोगों ने उत्तरी कैरोलाइना में छठ घाट पर इस त्योहार को मनाया।’’

फाउंडेशन ने पूरे अमेरिका और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मनाए गए छठ समारोह की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए।

‘बिहार फाउंडेशन’, बिहार सरकार की एक पहल है, जिसकी शुरुआत राज्य और प्रवासियों के बीच सम्पर्क को कायम करने के लिए की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें