लाइव न्यूज़ :

भारतीय अमेरिकियों ने दक्षिण एशियाई समुदाय को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संगठन बनाया

By भाषा | Updated: April 20, 2021 09:48 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 अप्रैल अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में जो बाइडन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय अमेरिकियों के एक समूह ने समुदाय के राजनीतिक सशक्तीकरण के मकसद से ‘साउथ एशियन्स फॉर अमेरिका’ (एसएएफए) नामक संगठन के गठन की घोषणा की है।

‘साउथ एशियन्स फॉर बाइडन’ (एसएबी) के नेताओं ने 2020 के आम चुनाव और जॉर्जिया सीनेट में चुनावी जीत में अपने प्रयासों के बेहतरीन प्रभाव के आकलन के बाद एसएएफए का गठन किया।

एसएबी ने कहा कि एसएएफए दक्षिण एशियाई समुदाय की राजनीतिक शक्ति बढ़ाने के लिए समर्पित है। इसका मकसद नागरिकों की भागीदारी, राजनीतिक भागीदारी और दक्षिण एशियाई लोगों के नेटवर्क को बढ़ाना है।

एसएएफए की औपचारिक शुरुआत छह मई को की जाएगी और इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति, वर्जीनिया राज्य से सीनेटर गजाला हाशमी और वर्मोंट राज्य से सीनेटर केशा राम समेत कई बड़ी हस्तियां भाग लेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना