लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी वनीता गुप्ता ने अपनी कड़ी टिप्पणियों को लेकर खेद प्रकट किया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 17:13 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 10 मार्च अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अमेरिका के न्याय विभाग में एक शीर्ष पद के लिए नामित वनीता गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पिछले कुछ वर्षों में की गई अपनी कड़ी टिप्पणी को लेकर खेद प्रकट किया है।

दरअसल, उन्हें रिपब्लिकन सांसदों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वह अपने अतीत को लेकर टि्वटर संकट का सामना करने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं।

गुप्ता को न्याय विभाग में एसोसिएट अटार्नी जनरल (सहायक महान्यायवादी) के तौर पर सेवा देने के लिए नामित किया गया है।

गुप्ता ने अपने नाम की पुष्टि पर सुनवाई के दौरान मंगलवार को सीनेट न्यायिक समिति से कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में की गई अपनी कड़ी टिप्पणियों को लेकर मैं खेद प्रकट करती हूं। मैं आज आपसे वादा कर सकती हूं कि यदि मेरे नाम पर मुहर लग जाती है तो आप मुझसे उस तरह की टिप्पणी नहीं सुनेंगे।’’

यदि उनके नाम पर मुहर लग जाती है तो वह एसोसिएट अटार्नी जनरल बनने वाली प्रथम अश्वेत महिला होंगी।

गुप्ता ने कहा, ‘‘मेरे माता पिता भारत से आए गौरवशाली प्रवासी हैं और वे अमेरिकी व्यवस्था में काफी यकीन रखते हैं। मेरा लालन-पालन करने के दौरान उन्होंने मुझसे कहा था कि देश से प्रेम करने का मतलब इसके दायित्वों को पूरा करना है। यह मान्यता मेरे पति भी साझा करते हैं, जिनके परिवार ने वियतनाम में हिंसा और युद्ध को झेला था और अमेरिकी तटों पर शरण ली थी।

गुप्ता ने कहा कि इससे पहले जब वह न्याय विभाग में थी तब घृणा अपराधों के खिलाफ कार्रवाई उनकी शीर्ष प्राथमकिता रही थी।

सुनवाई के दौरान टेक्सास से रिपलब्लिकन सीनेटर क्रुज ने उन पर ऐसी वकील रहने का आरोप लगाया, जिन्होंने अत्यधिक पक्षपातपूर्ण दलील पेश की थी। क्रुज ने कहा, ‘‘उनका रिकार्ड एक विचारक का रहा है। उन्होंने धुर वामपंथी रुख अपनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल