लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के भारतीय-अमेरिकी समर्थकों ने ह्यूस्टन में निकाली कार रैली

By भाषा | Updated: November 2, 2020 17:11 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन, दो नवंबर डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय-अमेरिकी समर्थकों ने टेक्सास के ह्यूस्टन शहर में रविवार को कार रैली निकाली और राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप को फिर से चुनने के लिए लोगों का आह्वान किया तथा उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की।

यह रैली मीलों लंबी थी। ट्रंप के इन समर्थकों का काफिला पूरे शहर में घूमता रहा। इन लोगों ने मास्क पहन रखे थे और देशभक्ति के नारों तथा अमेरिकी ध्वज से युक्त रंग-बिरंगी तख्तियां ले रखी थीं। तख्तियों पर ‘‘ट्रंप ने अमेरिका को महान बनाकर रखा है’’, ‘‘मैं ट्रंप के साथ हूं’’ और ‘‘भारतीय-अमेरिकियों को रिपब्लिकनों का समर्थन’’।

अमेरिका में मंगलवार तीन नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। टेक्सास राज्य में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

रैली के आयोजकों में से एक रमेश चेरिविराला ने कहा, ‘‘हम दुनिया और समुदाय को दिखाना चाहते हैं कि सभी अल्पसंख्यक बाइडेन-हैरिस या डेमोक्रेट्स के साथ नहीं हैं जैसा कि कुछ पूर्वानुमानों में कहा गया है।’’

समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा कि ट्रंप ने जो वायदे किए थे, पिछले तीन साल में उन्हें पूरा किया है।

चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों-राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के जो. बाइडेन और कमला हैरिस से है।

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से बाइडेन राष्ट्रपति पद के लिए और हैरिस उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल