लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक भव्या लाल को नासा का कार्यकारी प्रमुख बनाया गया

By भाषा | Updated: February 2, 2021 14:35 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, दो फरवरी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के तहत नासा में बदलाव के काम को देखने वाली भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक भव्या लाल को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी को एक्टिंग चीफ ऑफ स्टाफ (कार्यकारी प्रमुख) नियुक्त किया गया है।

नासा के मुताबिक, लाल के पास अभियांत्रिकी और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का “व्यापक अनुभव” है और वह 2005 से 2020 तक ‘इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एनालसिस’ और ‘साइंस ऐंड ‘टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एसटीपीआई) में अनुसंधान स्टॉफ के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि लाल ने ‘व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी’ और ‘नेशनल स्पेस काउंसिल’ के साथ ही नासा, रक्षा मंत्रालय तथा खुफिया एजेंसियों व अन्य संघीय संस्थाओं के लिये अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रणनीति और नीति के विश्लेषण का नेतृत्व किया है।

लाल एजेंसी के लिए बाइडन प्रेसिडेंशियल ट्रांजिशन एजेंसी रिव्यू टीम के सदस्य के तौर पर काम कर चुकी हैं और राष्ट्रपति बाइडन के प्रशासन के तहत एजेंसी में बदलाव पर नजर रखी।

वह अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और नीति समुदाय की सक्रिय सदस्य हैं और वह नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस कमेटी से भी विभिन्न रूपों में जुड़ी रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब