भारतीय मूल की अमेरिकी सबरीना सिंह व्हाइट हाउस में उप प्रेस सचिव नियुक्त

By भाषा | Updated: January 9, 2021 15:39 IST2021-01-09T15:39:33+5:302021-01-09T15:39:33+5:30

Indian-American Sabrina Singh appointed Deputy Press Secretary in White House | भारतीय मूल की अमेरिकी सबरीना सिंह व्हाइट हाउस में उप प्रेस सचिव नियुक्त

भारतीय मूल की अमेरिकी सबरीना सिंह व्हाइट हाउस में उप प्रेस सचिव नियुक्त

वाशिंगटन, नौ जनवरी भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सबरीना सिंह अमेरिका की निर्वाचित उपराष्ट्रपति के लिए व्हाइट हाउस में उप्र प्रेस सचिव के रूप में अपनी सेवा देंगी। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के सत्ता हस्तांतरण दल ने यह घोषणा की।

सिंह, बाइडन-हैरिस चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कमला हैरिस की प्रेस सचिव थीं। इससे पूर्व वह माइक ब्लूमबर्ग और कौरी बुकर के राष्ट्रपति पद संबंधी अभियान के लिए क्रमश: वरिष्ठ प्रवक्ता और नेशनल प्रेस सचिव रह चुकी हैं। इसके अलावा वह कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

सत्ता हस्तांतरण दल ने व्हाइट हाउस में उपराष्ट्रपति कार्यालय के लिए कई अहम नियुक्तियों की घोषणा के तहत उन्हें नामित किया।

बाइडन और हैरिस 20 जनवरी को क्रमश: राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति पदों की शपथ लेंगे।

सिंह इंडिया लीग ऑफ अमेरिका के सरदार जे. जे. सिंह की पोती हैं।

सन् 1940 के दशक में सरदार ने अपने साथी भारतीयों के साथ मिलकर अमेरिका की नस्लीय भेदभावकारी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया था। इसके बाद तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने दो जुलाई, 1946 को लूस सेलर कानून बनाया था। इससे प्रति वर्ष अमेरिका में 100 भारतीयों को प्रवास की अनुमति मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian-American Sabrina Singh appointed Deputy Press Secretary in White House

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे