लाइव न्यूज़ :

भारतीय अमेरिकी राघवन को व्हाइट हाउस में पदोन्नत किया गया

By भाषा | Updated: December 11, 2021 08:58 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 दिसंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय अमेरिकी गौतम राघवन को पदोन्नत करते हुए उन्हें शुक्रवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के कार्मिकों के कार्यालय का प्रमुख बनाया।

बाइडन के राघवन को पदोन्नत करने की घोषणा से पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के कार्मिकों के कार्यालय की निदेशक (डब्ल्यूएच पीपीओ) कैथी रसेल को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की अगली कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने के इरादे की घोषणा की।

बाइडन ने कहा कि कैथी के नेतृत्व में व्हाइट हाउस पीपीओ ने लोगों की नियुक्ति में विविधता एवं तेजी के रिकॉर्ड तोड़े और यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर काम किया कि देश की संघीय सरकार अमेरिका को प्रतिबिंबित करे।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि पहले ही दिन से कैथी के साथ मिलकर काम कर रहे गौतम राघवन पीपीओ के नए निदेशक होंगे और इस बदलाव से हम एक दक्ष, प्रभावी, भरोसेमंद और विविध संघीय कार्यबल का निर्माण करने में सक्षम होंगे।’’

भारत में जन्मे राघवन का पालन-पोषण सिएटल में हुआ और उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक किया। वह ‘वेस्ट विंगर्स: स्टोरीज़ फ्रॉम द ड्रीम चेजर, चेंज मेकर्स, एंड होप क्रिएटर्स इनसाइड द ओबामा व्हाइट हाउस’ के संपादक हैं। वह समलैंगिक हैं और अपने पति एवं एक बेटी के साथ वाशिंगटन डीसी में रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?