लाइव न्यूज़ :

भारतवंशी अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल के माता-पिता कोविड-19 से हुए थे संक्रमित

By भाषा | Updated: April 28, 2021 08:29 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 28 अप्रैल भारतवंशी अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने खुलासा किया है कि भारत में रह रहे उनके माता-पिता हाल में कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जयपाल ने बताया कि उनके माता-पिता संक्रमण की मौजूदा लहर की शुरुआत में ही संक्रमित हुए थे। उन्होंने बताया कि अब उनके माता-पिता घर वापस आ गये हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

जयपाल ऐसी पहली भारतवंशी अमेरिकी सांसद हैं जो सीएटल से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह हाल में अपने बीमार माता-पिता से मिलने के लिए भारत आयी थीं।

उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों को बताया, ‘‘मेरे माता-पिता भारत में रहते हैं। उनकी उम्र करीब 80 और 90 साल है। दोनों ही कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेरे पिता को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी।’’

उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर की शुरुआत में संक्रमित हुए थे लेकिन अब वे घर पर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

जयपाल ने बताया कि माता-पिता के संक्रमित होने के दौरान वह भारत में थीं क्योंकि मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही थी।

भारत पर राष्ट्रपति जो बाइडन के बयान की प्रशंसा करते हुए जयपाल ने कहा कि चीजें अब सही दिशा में जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला