लाइव न्यूज़ :

भारतीय अमेरिकी ने अफगान लोगों को निकालने के लिए बाइडन की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: September 11, 2021 13:24 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 सितंबर अमेरिका के फ्रेमॉन्ट शहर में अफगान शरणार्थियों के पुनर्वास में लगे कैलिफोर्निया के एक भारतीय अमेरिकी शख्स ने उन हजारों अफगान नागरिकों सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की प्रशंसा की है जिन्होंने 20 साल तक आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका के युद्ध में उसकी मदद की।

समुदाय के नेता अजय जैन भुटोरिया ने विदेश विभाग द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन, ब्लिंकन और हमारे सैनिकों ने हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला। हम कैलिफोर्निया के फ्रेमॉन्ट तथा अमेरिका के अन्य हिस्सों में अपने अफगान सहयोगियों का उनके नए घरों में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही हम शरणार्थियों की मदद करने के लिए अफगान सामुदायिक संगठनों के साथ काम जारी रखने को लेकर भी उत्साहित हैं।’’

भुटोरिया ने कहा, ‘‘हम सौभाग्यशाली हैं कि फ्रेमॉन्ट और हेवार्ड शहर तथा अफगान समुदाय के नेता इस मुद्दे को लेकर इतने गंभीर हैं और हम विदेश विभाग का आभार जताते हैं कि वह यह समझने के लिए तेजी से इस समुदाय तक पहुंचा कि वे कैसा अनुभव कर रहे हैं और कैसे उनके अनुभव और कौशल अमेरिका में अन्य शहर के नेताओं द्वारा चलायी जा रही पुनर्वास प्रक्रिया में मदद कर सकते हैं।’’

विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया के ब्यूरो ने एक ट्वीट में अफगान शरणार्थियों की मदद के लिए काम कर रही फ्रेमॉन्ट शहर की मेयर लिली मेई, अजय जैन भुटोरिया, हेवार्ड शहर परिषद की सदस्य आयशा वहाब और अफगान कोलिशन की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला