लाइव न्यूज़ :

धोखाधड़ी के जुर्म में भारतीय-अमेरिकी नर्स को 20 साल की जेल

By भाषा | Updated: May 30, 2021 13:49 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन, 30 मई एक भारतीय-अमेरिकी नर्स को अमेरिका में स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी के एक मामले में भूमिका के लिए 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई और 5.2 करोड़ डॉलर से अधिक का हर्जाना भरने का आदेश दिया।

टेक्सास की नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी प्रेरक शाह ने बताया कि त्रिविकराम रेड्डी (39) ने अक्टूबर 2020 में धोखाधड़ी करने की साजिश रचने का गुनाह कबूल कर लिया। उस पर मेडीकेयर तथा निजी बीमा प्रदाताओं को धोखा देने के लिए एक साजिश में शामिल होने का आरोप है और उसे 25 मई को सजा सुनाई गई।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, नर्स के तौर पर काम कर रहे रेड्डी ने कई बीमा कंपनियों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए एक साजिश रची।

अभियोजकों ने बताया कि रेड्डी ने छह डॉक्टरों के नंबरों का इस्तेमाल कर मरीजों के फर्जी बिल बनाए और यह दावा किया कि उक्त डॉक्टर इन मरीजों का इलाज कर रहे हैं जबकि उन्होंने कभी उनका इलाज नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!