लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन व्हाइट हाउस की वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त

By भाषा | Updated: May 15, 2021 08:23 IST

Open in App

(ललित के झा)

वॉशिंगटन, 15 मई भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है।

टंडन ने इससे दो महीने पहले ही रिपब्लिनक सीनेटरों के कड़े विरोध के कारण व्हाइट हाउस प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के निदेशक के पद के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया था।

टंडन (50) सोमवार से व्हाइट हाउस में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।

टंडन इस समय ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ (कैप) की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

कैप के संस्थापक एवं निदेशक पोडेस्टा ने कहा, ‘‘नीरा की बुद्धिमत्ता, दृढ़ता और राजनीतिक समझ बाइडन प्रशासन के लिए एक पूंजी साबित होगी।’’

टंडन पहले अमेरिका स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय में स्वास्थ्य सुधारों की वरिष्ठ सलाहकार रह चुकी हैं। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट’ के कुछ विशेष प्रावधानों पर कांग्रेस और हितधारकों के साथ मिलकर काम किया था।

इससे पहले, वह ओबामा-बाइडन की राष्ट्रपति पद की चुनाव प्रचार मुहिम की घरेलू नीति की निदेशक थीं, जहां उन्होंने सभी घरेलू नीति प्रस्तावों का प्रबंधन किया। उन्होंने देश की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की राष्ट्रपति पद की चुनाव प्रचार मुहिम की नीति निदेशक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी।

उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में घरेलू नीति की सहायक निदेशक और प्रथम महिला की वरिष्ठ नीति सलाहकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

टंडन ने ‘यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया’ से बीएससी और येल लॉ स्कूल से कानून की डिग्री हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल