लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने किसानों के मुद्दे का शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हल निकालने की मांग की

By भाषा | Updated: December 13, 2020 16:31 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 13 दिसंबर भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने भारत में किसानों के मुद्दे का शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हल निकलने की उम्मीद जताई और कहा कि सरकार और आंदोलनरत किसानों के बीच बातचीत से वह प्रोत्साहित हैं।

खन्ना (44) सिलिकॉन वैली से लगातार तीसरी बार कांग्रेस के लिए चुने गए हैं।

उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत और अमेरिका लोकतंत्र और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की समृद्ध परंपरा साझा करते हैं। किसान हमारे देशों की रीढ़ हैं और उनकी बातें सुनी जानी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष समाधान निकलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चल रही बातचीत से प्रोत्साहित हूं।’’

खन्ना के अलावा अमेरिका के कई सांसदों ने किसान आंदोलन पर अपने विचार रखे हैं और कई ने इस पर चिंता भी व्यक्त की है।

सांसद जॉन गरामेंडी ने कहा, ‘‘कांग्रेस में अमेरिकी सिख कॉकस का सह अध्यक्ष होने के नाते मेरे कार्यालय को भारत में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर भीषण कार्रवाई होने की जानकारी मिली है।’’

जॉन ने दो अन्य सांसदों के साथ अमेरिका में भारत के रातदूत तरणजीत संधू को इस सप्ताह की शुरुआत में एक पत्र लिखा था।

पत्र में भारत सरकार से अहम लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं के प्रति सम्मान दिखाने और हिंद प्रशांत क्षेत्र में लोकतांत्रिक मूल्यों का मॉडल बनने की अपील की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना