लाइव न्यूज़ :

भारतीय अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: January 12, 2021 19:27 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 जनवरी भारतीय अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने मंगलवार को बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि छह जनवरी को हुए हमले के समय सुरक्षा के मद्देनजर यूएस कैपिटल (संसद भवन) के एक कमरे में बंद रहने के दौरान कई सांसदों ने मास्क लगाने से मना कर दिया था और उन सांसदों के साथ बंद रहने के बाद जयपाल के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

55वर्षीय जयपाल ने ट्वीट किया है, ‘‘संसद भवन के एक कमरे में मास्क पहनने से इंकार करने वाले रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के साथ लंबे समय तक बंद रहने के बाद मेरे कोविड-19 की जांची रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ये सांसद ना सिर्फ मास्क लगाने से इंकार कर रहे थे बल्कि उन्हें मास्क देने वाले सहकर्मियों और कर्मचारियों का मजाक भी बना रहे थे ।’’

उन्होंने एक बयान में कहा है कि संसद भवन पर हमले के तुरंत बाद ही वह पृथक-वास में चली गई थीं क्योंकि उन्हें अंदाजा था कि बिना मास्क लगाए सांसदों के बीच लंबे समय तक रहने का नतीजा क्या हो सकता है।

जयपाल ने कहा कि वह कमरे में घंटों तक रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘रिपब्लिन पार्टी के काफी लोग मास्क लगाने से इंकार कर रहे हैं और इस महामारी तथा वायरस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, ऐसा करके वे अपने आसपास मौजूद सभी लोगों को खतरे में डाल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की