लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी सांसद ने भारत में कोविड-19 संकट पर कमला हैरिस से की मुलाकात

By भाषा | Updated: May 13, 2021 09:25 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 13 मई कांग्रेस में सबसे लंबे समय से सदस्य रहे भारतीय-अमेरिकी अमी बेरा ने भारत में कोविड-19 संकट पर चर्चा करने के लिए यहां व्हाइट हाउस में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की।

व्हाइट हाउस में हैरिस के साथ कांग्रेसनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन कॉकस (सीएपीएसी) की 11 मई को हुई बैठक में भाग लेने के एक दिन बाद बेरा ने कहा, ‘‘मैं भारत में चल रहे कोविड-19 संकट के बारे में उपराष्ट्रपति से सीधे बात करने का अवसर दिये जाने की सराहना करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में मैने भारतीय लोगों को निधि, तकनीकी विशेषज्ञता और टीके समेत तत्काल आवश्यक संसाधन भेजने के लिए बाइडन प्रशासन का आभार जताया।’’

बेरा ने कहा कि वह भारतीय-अमेरिकी समुदाय द्वारा भारत में अपने परिवारों एवं मित्रों की सहायता करने के लिए संसाधन जुटाने में मदद में हैरिस के नेतृत्व की भी प्रशंसा करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि भारत और दुनियाभर में महामारी को रोकने के लिए मदद करने में अमेरिका एक सक्रिय वैश्विक नेता की भूमिका निभाता रहेगा। इस महामारी को खत्म करने और लोगों की जान बचाने के लिए अमेरिकी नेतृत्व महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब