लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी सांसद ने अमेरिका में गांधी प्रतिमा की तोड़फोड़ की निंदा की

By भाषा | Updated: February 2, 2021 00:35 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक फरवरी भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने सोमवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक कृत्य करार दिया।

उत्तरी कैलिफोर्निया के सिटी ऑफ डेविस के सेंट्रल पार्क में गांधी की छह फुट ऊंची, 650 पाउंड (294 किलोग्राम) की कांस्य की प्रतिमा को इस सप्ताह की शुरुआत में अज्ञात उपद्रवियों ने नीचे से तोड़ दिया था।

खन्ना ने कहा कि अहिंसक, शांतिपूर्ण विरोध गांधी के जीवन का सार था। इस भव्य प्रतिमा के साथ की गई बदसलूकी को देखकर बहुत दुख हुआ। और अधिक लोगों को गांधी की शिक्षाओं का अध्ययन करने और उसे आत्मसात करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, “यह एक शर्मनाक कृत्य है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे कृत्य करने के बजाय एक-दूसरे को सुनने और बात करने के लिए समय निकालें।’’

सिटी ऑफ डेविस के प्रशासन ने घटना की जांच शुरू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात