लाइव न्यूज़ :

पहले सिप्रियन फोयस पुरस्कार के लिए चुने गए तीन लोगों में भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ शामिल

By भाषा | Updated: December 4, 2021 20:02 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार दिसंबर बर्कले के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से ‘अमेरिकन मैथमैटिकल सोसाइटी’ (एएमएस) द्वारा ‘ऑपरेटर थ्योरी’ पर काम के लिये पहले सिप्रियन फोयस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

श्रीवास्तव के अलावा, दो अन्य पुरस्कार विजेताओं में एडम मार्कस और डेनियल स्पीलमैन का नाम है। एडम मार्कस स्विट्ज़रलैंड में इकोले पॉलीटेक्निक फेडेरल डी लॉज़ेन (ईपीएफएल) में ‘कॉम्बिनेश्रियल एनालिसिस’ के अध्यक्ष हैं जबकि स्पीलमैन कंप्यूटर साइंस के उत्कृष्ट प्राध्यापक, सांख्यिकी और डेटा विज्ञान तथा गणित के प्रोफेसर हैं।

श्रीवास्तव, मार्कस और स्पीलमैन को यह पुरस्कार अगले साल पांच जनवरी को सिएटल में आयोजित होने वाले समारोह में दिया जाएगा, जिसमें दुनियाभर के दिग्गज गणितज्ञ हिस्सा लेंगे।

इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2020 में सिप्रियन फोयस की याद में की गई थी, जोकि ऑपरेटर थ्योरी और फ्लूइड मेकैनिक्स के क्षेत्र के प्रसिद्ध विद्वान थे। पुरस्कार के तहत 5,000 डॉलर की राशि प्रदान की जाएगी।

एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पुरस्कार उनके अत्यधिक मौलिक कार्य को मान्यता देता है, जिसमें मैट्रिसेस के विशिष्ट बहुपद को समझने के तरीकों को सामने रखा गया और विकसित किया गया, जिनमें ‘इटरेटिव स्पार्सीफिकेशन’ विधि (बैट्सन के सहयोग से भी) और बहुपदों को जोड़ने की विधि यानी ‘इंटरलेसिंग पोलीनोमियल्स’ शामिल हैं।

एक संयुक्त बयान में, तीन पुरस्कार विजेताओं ने कहा कि वे उन कई लोगों की ओर से इसे स्वीकार करना चाहते हैं, जिनके काम ने ''कैडिसन-सिंगर प्रॉब्लम'' के समाधान में योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना