लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के अमेरिकी माजू वर्गीज व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय के निदेशक नियुक्त

By भाषा | Updated: March 9, 2021 23:10 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ मार्च जो बाइडन के चुनाव अभियान में अहम सदस्य रहे तथा उनके शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित समिति का हिस्सा रहे भारतीय मूल के अमेरिकी माजू वर्गीज को मंगलवार को औपचारिक रूप से व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय (डब्ल्यूएचएमओ) का निदेशक नियुक्त किया गया।

डब्ल्यूएचएमओ निदेशक के तौर पर वर्गीज दुनियाभर में राष्ट्रपति के कार्यक्रमों के सिलसिले में एयरफोर्स वन के सभी सैन्य अभियानों का कामकाज देखेंगे।

व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय, व्हाइट हाउस में एक ऐसा विभाग है जो व्हाइट हाउस के कामकाज में सैन्य समर्थन प्रदान करता है। इन कार्यो में खाद्य सेवाएं, राष्ट्रपति की आवाजाही, चिकित्सकीय सहयोग, आपात मेडिकल सेवाएं , आतिथ्य सेवाएं आदि शामिल हैं।

वर्गीज की उम्र 40 साल के आसपास है। वह राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी समिति के चार सदस्यों में से एक थे। इसी समिति ने 20 जनवरी को बाडइन एवं कमला हैरिस के क्रमश: राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के कार्यक्रम की कमान संभाली थी।

वह 2020 में राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन के चुनाव प्रचार अभियान के प्रमुख संचालन अधिकारी रहे थे।

वर्गीज का जन्म अमेरिका में हुआ है। उनके माता-पिता केरल के तिरूवला से अमेरिका गये थे। वह राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र में मैसाच्यूसेट्स विश्वविद्यालय से स्नातक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब