लाइव न्यूज़ :

भारतीय अमेरिकी वकील वनिता गुप्ता के नामांकन के लिए सीनेट में होगा मतदान

By भाषा | Updated: April 16, 2021 01:06 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 15 अप्रैल अमेरिकी सीनेट दुलर्भ प्रक्रिया के तहत भारतीय अमेरिकी वकील वनिता गुप्ता को एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के पद पर काबिज करने के लिए किए गए नामांकन पर मतदान करेगी।

वरिष्ठ सांसद ने बताया कि अगर सीनेट 46 वर्षीय गुप्ता के नामांकन की पुष्टि कर देती है तो वह पहली अश्वेत महिला होंगी जो एसोसिएट अटॉर्नी जनरल का पद संभालेंगी। अमेरिकी न्याय विभाग में यह तीसरा सबसे शक्तिशाली पद है।

सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर को नामांकन के लिए यह विशेष प्रस्ताव लाना पड़ा क्योंकि सीनेट की न्यायिक समिति में 25 मार्च को गुप्ता के नामांकन पर मतदान हुआ था और पक्ष एवं विपक्ष में 11-11 मत पड़े थे। ऐसे में नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण करने प्रस्ताव में अब सीनेट के सभी सदस्य गुप्ता के नामांकन के लिए मतदान करेंगे।

शूमर ने सीनेट के पटल पर कहा, ‘‘ आज दोपहर सीनेट को न्यायिक समिति से नामांकन का निपटारा कराने के लिए इस दुर्लभ प्रक्रिया से गुजरना होगा...ताकि वनिता गुप्ता एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के पद पर काम कर सकें।’’

गौरतलब है कि 100 सदस्यीय सीनेट में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन के 50-50 सदस्य हैं और अब सत्तारूढ़ दल उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के मत पर निर्भर है और उम्मीद कर रहा है कि वह गुप्ता के पक्ष में मतदान करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा