लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी कृष्णमूर्ति को सीएपीएसी के आव्रजन कार्य बल का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 14:01 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, तीन फरवरी भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति को ‘कांग्रेशनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन कॉकस’ (सीएपीएसी) के महत्वपूर्ण आव्रजक कार्य बल का सह अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस की सदस्य प्रमिला जयपाल (55) भी कार्य बल की अध्यक्ष हैं। जयपाल प्रतिनिधि सभा में चुनी गई पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं।

आव्रजन कार्य बल का लक्ष्य ‘ड्रीमर्स एंड टेम्परेरी प्रोटेक्ट स्टेटस’ (टीपीएस) लाभार्थियों को सुरक्षा देना, समग्र आव्रजन सुधार को समर्थन देना, प्रवासियों संबंधी आवश्यक प्रक्रिया को पुन: स्थापित करना और नागरिकता के लिए पहुंच प्रोत्साहित करने जैसे मामलों में मदद करना है।

कृष्णमूर्ति (47) ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं प्रतिनिधि सभा की सदस्य प्रमिला जयपाल के साथ सीएपीएसी आव्रजन कार्य बल का सह-अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से सम्मानित हूं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं कि हमारी आव्रजन प्रणाली हमारी अमेरिकी नीतियों को प्रतिबिम्बित करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं कुछ महीने का था, तब मेरे अभिभावक मुझे भारत से अमेरिका लेकर आए थे, क्योंकि उन्हें अमेरिकी सपने में भरोसा था, जैसा कि आज भी आव्रजकों को है।’’

नयी दिल्ली में तमिल भाषी परिवार में जन्मे कृष्णमूर्ति को उनके अभिभावक जब न्यूयार्क लेकर आए थे, तब वह तीन महीने के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल