लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी समूह ने फिलाडेल्फिया में टीकाकरण के लिए स्वयंसेवक कार्रवाई बल तैनात किया

By भाषा | Updated: May 8, 2021 10:09 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ मई एक भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया में टीकाकरण केंद्र में सहायता मुहैया कराने के लिए एक स्वयंसेवक कार्रवाई बल तैनात किया है।

इस केंद्र में हर रोज कोविड-19 टीके की 6,000 खुराक तक लगाई जा रही हैं।

संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी (फेमा) ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि फिलाडेल्फिया केंद्र राष्ट्र में संघ द्वारा समर्थित दूसरा सामुदायिक टीकाकरण केंद्र है, जिसे हिंदू स्वयंसेवक (एचएसएस) से मदद मिली है।

उसने बताया कि ‘सेवा इंटरनेशनल’ और फिलाडेल्फिया क्षेत्र में 25 अन्य भारतीय-अमेरिकी संगठन मदद मुहैया कराने के लिए एचएसएस के साथ काम कर रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि एचएसएस ने इस मुहिम को ‘‘सेवा विथ फेमा’’ नाम दिया है।

उसने बताया कि सेवा और एचएसएस ने सीसीवीसी में 351 स्वयंसेवक तैनात किए हैं और ‘एस्पेरान्जा कम्युनिटी वैक्सिनेशन सेंटर’ में 21 स्वयंसेवक तैनात किए हैं।

एचएसएस के ‘पीए ईस्ट डिविजन’ के अध्यक्ष मुकुंद कुटे ने कहा, ‘‘ हमने अप्रैल 2020 के बाद से 55,000 डॉलर की पीपीई किट, भोजन एवं मास्क वितरित किए हैं। हम कोविड-19 को हराने के लिए फेमा की मदद करना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल