लाइव न्यूज़ :

भारतीय अमेरिकी डॉ. मूर्ति फिर से अमेरिका के सर्जन जनरल के रूप में देंगे सेवाएं: बाइडन

By भाषा | Updated: December 9, 2020 11:00 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ दिसंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी डॉ. विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल नामित किया है।

बाइडन ने भरोसा जताया है कि जाने माने भारतीय अमेरिकी चिकित्सक कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने और विज्ञान एवं चिकित्सा में लोगों का भरोसा बहाल करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

डॉ. मूर्ति (43) ओबामा प्रशासन में अमेरिका के सर्जन जनरल थे और उन्हें डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अचानक पद छोड़ना पड़ा था।

बाइडन ने मंगलवार को कहा, ‘‘डॉ. मूर्ति जन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी मामलों में मेरे सबसे विश्वसनीय सलाहकारों में शामिल होंगे और मैं जन सेवा जारी रखने के लिए उनका आभारी हूं।’’

उन्होंने डॉ. मूर्ति को एक ‘‘प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं अनुसंधान वैज्ञानिक’’ बताते हुए कहा कि वह इस पद पर दूसरी बार सेवाएं देंगे।

बाइडन ने कहा, ‘‘अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने नशीले पदार्थों से लेकर मानसिक स्वास्थ्य जैसे जनस्वास्थ्य से जुड़े कुछ बड़े मसलों से निपटने में मदद की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह कोविड-19 से निपटने, विज्ञान एवं चिकित्सा में जनता का भरोसा फिर से कायम करने में ही अहम भूमिका नहीं निभाएंगे, बल्कि वह मेरे भी अहम सलाहकार होंगे और मानसिक स्वास्थ्य, नशा, स्वास्थ्य पर असर डालने वाले सामाजिक एवं पर्यावरणीय कारकों जैसे जन स्वास्थ्य के वृहद मामलों पर भी सरकार का रुख तय करने में मेरी मदद करेंगे।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘सबसे बड़ी बात यह है कि वह संभावनाओं से भरे स्थान के रूप में इस देश में लोगों का भरोसा फिर से कायम करने में मदद करेंगे। वह भारतीय प्रवासियों के बेटे हैं, जिन्होंने अमेरिका के वादे पर भरोसा करते हुए अपने बच्चों का पालन-पोषण किया।’’

डॉ. मूर्ति इससे पहले 2014 से 2017 तक इस पद पर सेवाएं दे चुके हैं और इस समय सत्ता हस्तांतरण के दौरान बाइडन के कोविड-19 सलाहकार बोर्ड के सह अध्यक्ष हैं।

डॉ. मूर्ति ने कहा कि वह अमेरिकियों की देखभाल करने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे, हमेशा विज्ञान एवं तथ्यों पर आधारित बात करेंगे और दुनिया के ऐसे देश की सेवा करने के लिए सदा आभारी रहेंगे, जहां भारत के एक गरीब किसान के पोते को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पूरे देश के स्वास्थ्य की देखभाल करने को कह सकते हैं।

मूर्ति ने कहा कि संकट के इस क्षण में, जब कई अमेरिकी बीमार हो गए हैं और उन्होंने अपने प्रियजन को खोया है, जब लोगों की नौकरियां जा रही हैं और वे बच्चों की देखभाल के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में महामारी को समाप्त करने के लिए हर संभव कोशिश करने का अवसर मिलने के लिए मैं आभारी हूं।

मूर्ति का जन्म यॉर्कशायर के हडर्सशील्ड में हुआ था। उनके माता-पिता कर्नाटक से आए थे।

जाने माने भारतीय अमेरिकी और इंडियासपोरा के संस्थापक एम रंगास्वामी ने डॉ. मूर्ति को सर्जन जनरल के पद पर नामित किए जाने पर कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि बाइडन उन पर पूरा भरोसा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला