लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर 5,000 ऑक्सीजन सांद्रक भेज रहे हैं भारत

By भाषा | Updated: May 8, 2021 09:54 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ मई डॉक्टरों का एक भारतीय-अमेरिकी समूह कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की जान बचाने के लिए भारत में 5,000 ऑक्सीजन सांद्रक भेज रहा है।

हाल ही में बनी ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन फिजिशियंस एसोसिएशन’ (एफआईपीए) ने शुक्रवार को कहा कि 5,000 ऑक्सीजन सांद्रक खरीद लिए गए हैं। इनमें से 450 ऑक्सीजन सांद्रक पहले ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं, 325 दिल्ली भेजे जा रहे हैं और 300 ऑक्सीजन सांद्रक मुंबई भेजे जा रहे हैं।

एफआईपीए के अध्यक्ष डॉ. राज भयानी ने कहा, ‘‘ये ऑक्सीजन सांद्रक स्थानीय भारतीय साझेदारों, अस्पतालों, अस्थायी पृथकवास केंद्रों, नव निर्मित अस्थायी अस्पतालों और परमार्थ संगठनों को भेजे जाने हैं ताकि भारत में दूर-दराज के क्षेत्रों में स्थानीय साझेदार जरूरत पड़ने पर कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकें।’’

उन्होंने कहा कि करीब 3,500 और ऑक्सीजन सांद्रक भेजे जाने हैं। एफआईपीए ने इन ऑक्सीजन सांद्रकों को फौरन भेजे जाने में मदद के लिए भारतीय दूतावास और भारत के उड्डयन मंत्रालय से बात की है।

भारत के ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले आयोवा स्थित सहगल फाउंडेशन ने एक अलग बयान में कहा कि वह भारत को 200 ऑक्सीजन सांद्रक भेज रहा है।

भारतीय-अमेरिकी वंदना कर्ण ने ग्रामीण बिहार में लोगों की जान बचाने के लिए शनिवार को रकम जुटाने के वास्ते एक अभियान शुरू की। महज कुछ ही घंटों में 8,000 डॉलर से अधिक धनराशि जुटा ली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें