लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण अभियान में मदद कर रहे हैं भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक

By भाषा | Updated: February 22, 2021 17:01 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 22 फरवरी अमेरिका के न्यू जर्सी में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक हजारों स्थानीय लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने में मदद करने के लिए सामने आ रहे हैं।

‘ओशन काउंटी हेल्थ डिपार्टमेंट’ के ‘पब्लिक हेल्थ, प्रीप्रेयडनेस, प्लानिंग एंड एजुकेशन’ के निदेशक डॉ. मुकेश रॉय और ‘मानेमाउथ एंड ओशन काउंटी चैप्टर ऑफ एसोसिएशन ऑफ अमेरिकन फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन’ (एमओसीएएपीआई) के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में अधिकारियों की मदद करने की इस पहल की अगुवाई कर रहे हैं।

‘ओशन काउंटी कमिश्नर’ गैरी लिटल ने एक बयान में कहा कि टीके लगाने के लिए सभी की जरूरत है और ‘‘सरकार इसे अकेले पूरा नहीं कर सकती। स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के सभी खंडों की मदद से ही इसे पूरा किया जा सकता है।’’

लिटल ने कहा, ‘‘ हमें इसमें हमारे सभी स्वास्थ्य प्रदाताओं की जरूरत है। टीके का हर जगह पहुंचना बेहद जरूरी है।’’

लिटल के इस आह्वान पर गौर करते हुए, रॉय और गुप्ता उन प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसके तहत बड़ी संख्या में भारतीय मूल के चिकित्सक अपनी सुविधानुसार और स्वेच्छा से सप्ताहांत पर निवासियों को टीके लगाने में मदद कर रहे हैं।

‘अस्बरी पार्क प्रेस’ की एक खबर में रॉय के हवाले से कहा गया कि ‘एसोसिएशन ऑफ अमेरिकन फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन’ (एएपीआई) जैसे संगठन यह सुनिश्चित करने के लिये काउंटी की मदद कर रहे हैं कि आबादी के एक बड़े हिस्से को टीके लग पाएं।

खबर में गुप्ता के हवाले से कहा गया, ‘‘ हम यहां हर सप्ताह आते हैं और जब तक ओशन कांउटी के सभी निवासियों को टीका नहीं लग जाता तब तक आते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना