लाइव न्यूज़ :

भारतीय अमेरिकी चिकित्सकों ने खाद्यान्न बैंक, एक केन्द्र की स्थापना के लिए तीन लाख डॉलर दान दिए

By भाषा | Updated: December 11, 2021 08:33 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन,11 दिसंबर अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य में भारतीय अमेरिकी चिकित्सकों ने खाद्यान्न बैंक और भारतीय सामुदायिक केन्द्र की स्थापना के लिए 3,00,000 डॉलर दान दिए हैं।

चिकित्सकों ने यह कदम उस स्थान के लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से उठाया है जहां वे रहते हैं और जहां से आगे बढ़े हैं।

शुक्रवार को मीडिया को जारी एक बयान में कहा गया कि ‘मोनमाउथ ओशन काउंटी एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन’ (एमओसीएपीपीआई) ने खाद्यान्न बैंक और न्यूजर्सी के टॉम्स रिवर में भारतीय सांस्कृतिक केन्द्र की स्थापना के लिए 1,50,000-1,50,000 डॉलर दान दिए हैं।

एमओसीएपीपीआई के अध्यक्ष डॉ अविनाश गुप्ता ने कहा, ‘‘दान देने का एमओसीएपीपीआई के सदस्यों का लंबे समय से सपना था, जिसे आज ’मोनमाउथ ओशन काउंटीज’ के फूड बैंक के लिए 1,50,000 डॉलर और टॉम्स रिवर में भारतीय सांस्कृतिक एवं सामुदायिक केंद्र की स्थापना के लिए 1,50,000 डॉलर का दान देकर पूरा किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सब की भागीदारी, उदारता और हमारे पिछले राष्ट्रपतियों के प्रयासों के लिए धन्यवाद, हम पिछले कुछ वर्षों में 5,00,000 से अधिक डॉलर जुटाने में सक्षम हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल