लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी दम्पत्ति ने बिहार, झारखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक करोड़ रुपए दान किए

By भाषा | Updated: March 30, 2021 09:00 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 30 मार्च भारतीय-अमेरिकी दम्पत्ति ने बिहार एवं झारखंड में स्वास्थ्यसेवा कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए दान किए हैं।

‘बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (बीजेएएनए) ने सोमवार को यह घोषणा की।

‘रमेश और कल्पना भाटिया फैमिली फाउंडेशन’ द्वारा बीजेएएनए को दिए इन 1,50,000 डॉलर का इस्तेमाल प्रान-बीजेएएनए पहल के जरिए दोनों राज्यों के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्यसेवा प्रयासों के लिए किया जाएगा।

‘प्रवासी एलुमनी नि:शुल्क’ (प्रान) भारतीय-अमेरिकी चिकित्सकों की पहल है, जो बिहार एवं झारखंड में वंचित एवं कमजोर तबके के लोगों को स्वास्थ्यसेवा मुहैया कराने के लिए काम कर रहे हैं। इन चिकित्सकों ने रांची में प्रान क्लीनिक खोला है, जहां जरूरतमंदों को नि:शुल्क स्वास्थ्यसेवा दी जाती है।

बीजेएएनए के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने उदारता से दान करने के लिए रमेश और कल्पना भाटिया को धन्यवाद दिया। पूर्व एफआईए अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी कहा कि इस प्रकार के दान से बीजेएएनए को स्वास्थ्यसेवा के क्षेत्र में काम करने में मदद मिलेगी।

भाटिया ने पटना स्थित एनआईटी से पढ़ाई की है और वह टेक्सास में सफलतापूर्वक अपना कारोबार चलाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब