लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी ने बुजुर्ग लोगों से ठगी का जुर्म किया कबूल

By भाषा | Updated: April 1, 2021 11:33 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक अप्रैल कैलिफोर्निया के एक भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति ने बुजुर्ग लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप स्वीकार कर लिए हैं।

अनुज महेंद्रभाई पटेल (31) ने कई लोगों के साथ संघीय एजेंट बनकर फर्जी वारंट पर गिरफ्तारी की धमकी देकर बुजुर्गों से 500,000 डॉलर से अधिक नकदी एकत्रित की।

पटेल ने कम से कम 10 लोगों के साथ ठगी की बात बुधवार को स्वीकार की।

इस मामले में सजा 28 जून को सुनाई जाएगी और पटेल को अधिकतम 20 साल कैद की सजा हो सकती है।

दस्तावेजों के अनुसार पटेल ने अप्रैल 2019 से मार्च 2020 तक एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा बनते हुए बुजुर्ग लोगों से ठगी की।

साजिश में शामिल अन्य लोग पीड़ितों को फोन करते और सरकारी कर्मचारी या कानून प्रवर्तन अधिकारी बनकर उनसे बात करते। ऐसा माना जा रहा है कि इस साजिश में भारत के कुछ लोग भी शामिल हैं।

न्याय विभाग ने बताया कि कई झूठे दावे कर ये लोग बुजुर्गों को विश्वास दिला देते थे कि उनकी पहचान या संपत्तियां खतरे में है। पीड़ितों में ज्यादातर बुजुर्ग शामिल थे।

कुछ लोगों को बताया जाता कि उनका सामाजिक सुरक्षा नंबर अपराधों से जुड़ा है और अदालतों ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर रखा है।

अभियोजन के अनुसार ठगी में शामिल लोग पीड़ितों से कहते कि अगर वे वारंट रद्द कराना चाहते हैं तो उन्हें नकदी भेजनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल