लाइव न्यूज़ :

मुनव्वर फारूकी का भारतीय-अमेरिकी हास्य कलाकारों ने किया समर्थन

By भाषा | Updated: February 9, 2021 15:55 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, नौ फरवरी भारतीय-अमेरिकी हास्य कलाकारों के एक समूह ने धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर ठेस पहुंचाने के मामले में हाल ही में जेल से रिहा हुए कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का समर्थन किया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में नव वर्ष पर एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर एक भाजपा विधायक के बेटे की शिकायत पर फारूकी तथा चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया था।

उन्हें उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद शनिवार देर रात इंदौर केंद्रीय कारागार से रिहा किया गया था।

न्यायिक हिरासत में 35 दिन गुजारने वाले फारुकी ने जेल से रिहाई के बाद एक संक्षिप्त वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं (अपने खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर) इस वक्त कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहूंग। लेकिन मुझे हमारी न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा।’’

अपनी टिप्पणियों में भारतीय-अमेरिकी हास्य कलाकारों ने कहा है कि फारूकी की गिरफ्तारी सरासर अनुचित और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रत्रा के खिलाफ थी।

हास्य कलाकार पल्लवी गुणालन ने कहा, ‘‘एक कॉमेडियन के तौर पर मेरी पूरी जिंदगी न सिर्फ लोगों को हंसाने के लिए , बल्कि विरोधाभासों और अन्याय के खिलाफ बोलने के लिए भी समर्पित है। इस कारण मैं अपने विचारों को विकसित करने के लिए अपनी स्वतंत्रता को काफी महत्व देती हैं और उन्हें लोगों के साथ साझा करती हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘महज एक कॉमेडियन होने के नाते मुनव्वर से इस तरह का निर्मम व्यवहार किया जाना सरासर अनुचित है और हमें इस बारे में बोलने की जरूरत है। जेल जाने से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया जाना यह प्रदर्शित करता है कि हर किसी के लिए और जिनसे हम असहमत हो सकते हैं, उन लोगों के लिए स्वतंत्रता के क्या मायने हैं, उन्हें समझने के लिए हमें अभी काफी लंबा सफर तय करना होगा।’’

उन्होंने हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स द्वारा जारी एक बयान में कहा, ‘‘हममे से किसी की भी जान काफी शीघ्रता से ले ली जा सकती है और यह सही चीज नहीं है। इसलिए, हमें उनके लिए लड़ना होगा। मैं मुनव्वर और उनके सहकर्मियों का समर्थन करती हूं तथा उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद करती हूं। ’’

हाल ही में, पल्लवी और कई अन्य भारतीय-अमेरिकी हास्य कलाकारों ने फारूकी के समर्थन में एक डिजिटल एकजुटता कार्यक्रम में भाग लिया था। पिछले सप्ताह हुए इस कार्यक्रम में नौ युवा दक्षिण एशियाई अमेरिकी कॉमेडियन ने प्रस्तुति दी थी।

साई डी ने कहा, ‘‘एक हास्य कलाकार होने के नाते मुनव्वर के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है...। ’’

रिषी महेश ने कहा, ‘‘मुनव्वर का समर्थन करना संघर्ष की स्थिति में आपसी सम्मान का समर्थन करना है। ’’

फिल्म निर्माता एवं कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली फातिमा असगर ने कहा कि फारूकी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक युवा मुखर मुस्लिम कॉमेडियन भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!