अमेरिका में भारतीय राजदूत ने प्रवासी भारतीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 21:10 IST2021-10-22T21:10:59+5:302021-10-22T21:10:59+5:30

Indian Ambassador to US honors Pravasi Bharatiya awardees | अमेरिका में भारतीय राजदूत ने प्रवासी भारतीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया

अमेरिका में भारतीय राजदूत ने प्रवासी भारतीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने इस साल के प्रवासी भारतीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करते हुए भारतीय-अमेरिकी प्रवासियों को दो बड़े लोकतंत्रों के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ बताया है।

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

राजदूत संधू ने बृहस्पतिवार रात आयोजित सम्मान समारोह में कहा, “आज (यहां) इंडिया हाउस में प्रवासी भारतीय पुरस्कार के विजेताओं का सम्मान किया। विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाले भारतीय-अमेरिकी प्रवासी भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका के संबंधों में मजबूती का एक प्रमुख स्तंभ है!''

संधू ने कहा कि प्रवासी भारतीय अमेरिका के लोगों के बीच 'जीवंत सेतु' हैं।

इस वर्ष के प्रवासी भारतीय पुरस्कार विजेताओं में मुकेश अघी (व्यवसाय), अरविंद फुकन (पर्यावरण प्रौद्योगिकी), नीलू गुप्ता (भारतीय संस्कृति का प्रसार), फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट, (सामुदायिक सेवा) और सुधाकर जोन्नालगड्डा (चिकित्सा) शामिल हैं।

यह पुरस्कार पारंपरिक रूप से भारत में एक समारोह में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। इस वर्ष का प्रवासी भारतीय दिवस कोविड-19 के प्रकोप के कारण जनवरी में डिजिटल माध्यम से आयोजित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Ambassador to US honors Pravasi Bharatiya awardees

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे