लाइव न्यूज़ :

भारतीय राजदूत ने अमेरिका के गृह मंत्री की मेजबानी की

By भाषा | Updated: July 14, 2021 09:39 IST

Open in App

(ललित के झा)

वॉशिंगटन, 14 जुलाई अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने सोमवार को अपने आधिकारिक आवास पर अमेरिका के गृह मंत्री एलेजांद्रो मयोरकस की मेजबानी की।

संधू ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘आज शाम ‘इंडिया हाउस’ में मंत्री मयोरकस की मेजबानी करके खुशी हुई।’’

बैठक के संबंध में और कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई। अमेरिकी प्रशासन के किसी कैबिनेट मंत्री का किसी विदेशी राजदूत के आवास पर रात्रिभोज के लिए जाना दुर्लभ बात है।

मयोरकस पहले लातिनी और प्रवासी हैं, जिन्हें गृह मंत्री बनाया गया है। वह इससे पहले कानून प्रवर्तन अधिकारी और निजी क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त वकील के रूप में 30 साल सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में 2013 से 2016 के बीच उप गृह मंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं। इस साल की शुरुआत में संधू और मयोरकस के बीच हुई बैठक में दोनों देशों ने ‘‘गृह सुरक्षा वार्ता’’ फिर से शुरू करने पर सहमति जताई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना