लाइव न्यूज़ :

चीन में भारतीय राजदूत ने मूल सिद्धांत पर आपसी समझ को बढ़ाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: August 26, 2020 01:54 IST

भारतीय दूतावास में आयोजित दूसरे भारत-चीन गोलमेज बैठक में दोनों देशों के संबंध मामलों के विशेषज्ञ कई विद्वानों ने हिस्सा लिया। मिसरी का चीनी विद्वानों के साथ संवाद उन खबरों की पृष्ठभूमि में हुआ है जिसमें कहा गया है कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच गतिरोध कम करने की प्रक्रिया में प्रगति नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने दोनों देशों के बीच मौलिक सिद्धांतों के आधार पर आपसी समझ को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया है। मिसरी ने सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के वरिष्ठ अधिकारियों, चीनी सेना के वरिष्ठ जनरल से मुलाकात की थी

बीजिंग: चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने दोनों देशों के बीच मौलिक सिद्धांतों के आधार पर आपसी समझ को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया है। मिसरी ने यह बात भारतीय दूतावास द्वारा बीजिंग स्थित शिंहुआ विश्वविद्यालय के साथ मिलकर आयोजित की गयी चीनी विद्वानों की डिजिटल बैठक को संबोधित करते हुए कही।

भारतीय दूतावास में आयोजित दूसरे भारत-चीन गोलमेज बैठक में दोनों देशों के संबंध मामलों के विशेषज्ञ कई विद्वानों ने हिस्सा लिया। मिसरी का चीनी विद्वानों के साथ संवाद उन खबरों की पृष्ठभूमि में हुआ है जिसमें कहा गया है कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच गतिरोध कम करने की प्रक्रिया में प्रगति नहीं हुई है।

इसकी उम्मीद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास गलवान घाटी में 15 जून को दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक के झड़प के बाद उत्पन्न हुई थी। भारतीय दूतावास ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने शिंहुआ विश्वविद्यालय के साथ मिलकर दूसरा चीन-भारत गोलमेज 22 अगस्त को आयोजित किया।

राजदूत विक्रम मिसरी ने मुख्य भाषण दिया और हाल में द्विपक्षीय संबंधों को लेकर हुए घटनाक्रम पर भारत की स्थिति को रोखांकित किया’’ एक अन्य ट्वीट में कहा गया, ‘‘ चीनी विद्वानों के साथ संवाद में उन्होंने मौलिक सिद्धांतों के आधार पर आपसी समझ को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

भारतीय दूतावास के अधिकारी ने कहा कि बंद कमरे में हुई बैठक दोनों देशों के संबंध में चीन के सभी विचारों तक पहुंचने की गतिविधि का हिस्सा है। हाल के हफ्तों में मिसरी ने सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के वरिष्ठ अधिकारियों, चीनी सेना के वरिष्ठ जनरल से मुलाकात की थी और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पूर्वी हिस्से में सीमा पर उत्पन्न स्थिति पर भारत के रुख से अवगत कराया था। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला