लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में नियुक्त भारतीय राजदूत ने शीर्ष डेमोक्रेट सांसद से मुलाकात की

By भाषा | Updated: February 10, 2021 16:56 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 10 फरवरी अमेरिका में नियुक्त भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा और वैज्ञानिक सहयोग के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर डेमोक्रेटिक पार्टी के एक शीर्ष सांसद के साथ बातचीत की है।

संधू ने कद्दावर डेमोक्रेट सांसद फाइलमोन वेला के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक की।

बैठक के बाद अमेरिकी सांसद ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आपके साथ आज डिजिटल माध्यम से बैठक कर खुशी हुई। द्विपक्षीय सहयोग को साथ मिल कर मजबूत करना जारी रखने की मैं उम्मीद करता हूं।’’

वहीं, संधू ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ स्वास्थ्य सेवा , किफायती टीका और दवाइयां, शिक्षा तथा वैज्ञानिक सहयोग के क्षेत्र में सहयोग एवं साझेदारी को लेकर द्विपक्षीय रणनीति पर रोचक बातचीत हुई। ’’

अमेरिकी सांसद वेला डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। उन्हें हाल ही में राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस पद पर नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना