लाइव न्यूज़ :

भारत इस महामारी को खत्म करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : यूएसएड प्रशासक

By भाषा | Updated: October 2, 2021 10:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, दो अक्टूबर जो बाइडन प्रशासन की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत इस कोविड-10 वैश्विक महामारी को खत्म करने में पूरी दुनिया में सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उसने टीमा निर्माण क्षमता बढ़ाने में लंबे समय से निवेश किया है।

भारत 'वैक्सीन मैत्री' कार्यक्रम के तहत अक्टूबर में अधिशेष कोविड-19 टीकों का निर्यात फिर से शुरू करेगा और कोवैक्स वैश्विक साझेदारी के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करेगा।

कोवैक्स का सह-नेतृत्व गावी (टीका गठबंधन), महामारी तैयारी नवोन्मेष के लिए गठबंधन (सीईपीआई) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी (यूएसएड) की प्रशासक समांता पावर ने कहा, “अब स्पष्ट है, कि टीका निर्माण पर निर्यात प्रतिबंध हटने जा रहा है... भारत इस महामारी को समाप्त करने में पूरी दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। अपने नवाचार के कारण, टीका निर्माण क्षमता के विस्तार में लंबे समय से किए गए निवेश के कारण, वह ऐसा कर पाएगा।”

उन्होंने कहा, “अभी हम वास्तव में कठिन दौर में हैं क्योंकि जैसा आप जानते हैं, टीकों की बहुत कमी है। और... भारत बहुत जल्द वापस सक्रिय होने जा रहा है। दुनिया के नेताओं ने अभी-अभी कोविड शिखर सम्मेलन में जिस लक्ष्य को तय किया है उसे पूरा करने में भारत एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में तैयार है। यह लक्ष्य मुख्य रूप से अगले साल दुनिया के प्रत्येक देश की 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण करना है।”

पावर ने भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा के साथ यूएसएड की चर्चा में कहा, “मेरे विचार में भारत एक प्रेरणा भी है। आप जानते हैं कि कोविड अभी नहीं जाने वाला है और यह जलवायु की ही तरह एक अहम मुद्दा है। दोनों ही मोर्चों पर, आप जानते हैं कि भारत जलवायु के मोर्चे पर अक्षय ऊर्जा की तरफ जाने में नवाचार कर रहा है, और टीके के मोर्चे पर वह अपनी टीका निर्माण क्षमता का विस्तार कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा