लाइव न्यूज़ :

नए टीकों के साथ भारत अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाएगा: तिरुमूर्ति

By भाषा | Updated: October 9, 2021 12:40 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, नौ अक्टूबर भारत ने संयुक्त राष्ट्र को सूचित किया कि नए भारतीय टीकों के साथ वह अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाएगा। उसने जोर देकर कहा कि कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखलाओं को बनाए ना आवश्यक है क्योंकि कोविड-19 टीकों का दुनिया के हर कोने में पहुंचना जरूरी है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने दुनिया भर के अनेक देशों को मेडिकल संबंधी सहायता और बाद में टीके उपलब्ध करवाए हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘संकट, सामान्य होने की क्षमता और बहाली - 2030 एजेंडा के लिए प्रगति की गति में इजाफा’ विषय पर दूसरी समिति की आम चर्चा में तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘हम ऐसे समय पर मिल रहे हैं जब कोविड संकट खत्म होता नहीं नजर आ रहा। वैसे टीके आने के साथ यह उम्मीद है कि हम परिस्थितियों को बदल सकते हैं।’’

तिरुमूर्ति ने आगे कहा, ‘‘जैसा प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी ने कहा था, हम इसे बहाल करेंगे और इस महामारी के खात्मे के लिए अन्य साझेदारों के साथ मिलकर काम करेंगे। इसके लिए, कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखलाओं को खुला रखना होगा। भारत के नए टीके भी आने को हैं जिनके साथ हम आपूर्ति क्षमता को बढ़ाएंगे।’’

भारत टीके दान करने की वैश्विक पहल ‘कोवैक्स’ संबंधी अपने वादे को पूरा करने के लिए और ‘टीका मैत्री’ कार्यक्रम के तहत 2021 की चौथी तिमाही में कोविड-19 के अतिरिक्त टीकों का निर्यात पुन: शुरू करेगा। देश में, अप्रैल माह में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के बाद सरकार ने टीकों का निर्यात बंद कर दिया था। भारत सौ से अधिक देशों को अनुदान, वाणिज्यिक खेप के रूप में और कोवैक्स पहल के तहत अब तक 6.6 करोड़ से अधिक टीके निर्यात कर चुका है।

तिरुमूर्ति ने महासभा में कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण हुए व्यवधान ने निम्न आय वाले देशों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। उन्होंने कहा, ‘‘सतत विकास लक्ष्यों समेत हमारी कई महत्वाकांक्षाएं तथा लक्ष्य गतिहीन हो गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने प्रतिक्रिया देने में देरी की लेकिन अंतत: मिलकर और समन्वय से काम करना शुरू किया। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का भारतीय लोकाचार हमें बेहतर भविष्य के निर्माण का रास्ता वदिखाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!