लाइव न्यूज़ :

वार्ता शुरू करने के लिए भारत को कश्मीर में अपनी कार्रवाई को ‘पलटना’ होगा : पाक एनएसए

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:02 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 14 जुलाई पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोईद यूसुफ ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में अपनी कार्रवाई को ‘‘पलटकर’’ इस्लामाबाद के साथ वार्ता शुरू करने की जिम्मेदारी भारत पर है।

भारत ने पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर दिया और इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक यूसुफ ने बदलते क्षेत्रीय परिदृश्य में पाकिस्तान की भूमिका, पाकिस्तान-अमेरिकी संबंधों, पाकिस्तान-भारत संबंधों और अमेरिकी सेना की वापसी के बाद अफगानिस्तान में बनी स्थिति के प्रभाव पर रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीनेट समिति को जानकारी दी।

यूसुफ ने पांच अगस्त 2019 के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर में ‘गलतियों को पलटने’ के बाद बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने की जिम्मेदारी भारत पर है। भारत का कहना है कि संविधान के अनुच्छेद 370 से संबंधित मुद्दा पूरी तरह से देश का आंतरिक मामला है। भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंक, शत्रुता और हिंसा से मुक्त वातावरण में इस्लामाबाद के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है।

यूसुफ ने अमेरिका के साथ संबंधों के बारे में कहा कि पाकिस्तान-अमेरिका के संबंधों के लिए एक व्यापक खाका विकसित किया जा रहा है, जिसमें वाणिज्य और व्यापार में सहयोग, टीका निर्माण, जलवायु परिवर्तन और सैन्य संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय आर्थिक संपर्क भी शामिल है। अफगानिस्तान के बारे में उन्होंने कहा कि एक समावेशी राजनीतिक समझौते को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान का दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट है। यह सुनिश्चित करना है कि अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं हो और पाकिस्तान यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि उसके क्षेत्र का इस्तेमाल किसी अन्य देश के खिलाफ ना हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?