लाइव न्यूज़ :

अन्य देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति के दौरान श्रीलंका को प्राथमिकता देगा भारत : राजपक्षे

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:54 IST

Open in App

कोलंबो, छह जनवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से बुधवार को कहा कि भारत ने अन्य देशों को अपने कोविड-19 टीके की आपूर्ति करते समय श्रीलंका को प्राथमिकता दिए जाने पर सहमति जताई है।

राजपक्षे के कार्यालय ने यहां जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति ने जयशंकर से कहा कि श्रीलंका भारतीय टीका प्राप्त करना चाहता है।

बयान के अनुसार, जयशंकर ने राजपक्षे से कहा कि भारत ने अन्य देशों को भारतीय टीके की आपूर्ति करते समय श्रीलंका को प्राथमिकता दिए जाने पर सहमति जताई है।

उल्लेखनीय है कि भारत के औषधि नियामक ने पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविड-19 टीके ‘‘कोविशील्ड’’ और भारत बायोटेक के स्वदेश में विकसित टीके ‘‘कोवैक्सीन’’ के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को गत रविवार को मंजूरी दी थी।

राजपक्षे के कार्यालय ने बयान में कहा कि दोनों देशों ने कोलंबो बंदरगाह के पूर्वी कंटेनर टर्मिनल समेत सहयोग के अन्य क्षेत्रों पर चर्चा की।

भारत के साथ इस प्रस्तावित समझौते ने हालिया सप्ताह में राजनीतिक विवाद खड़ा दिया है और राजपक्षे की अपनी पार्टी के श्रमिक संगठनों ने भी समझौते की आलोचना की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने भारत या किसी अन्य देश के साथ कोलंबो बंदरगाह को लेकर कोई भी औपचारिक समझौता होने की बात को बुधवार को संसद में आधिकारिक रूप से खारिज कर दिया।

श्रीलंका के राष्ट्रपति और जयशंकर के बीच हुई बैठक के दौरान श्रीलंका में जारी अन्य भारतीय परियोजनाओं पर भी बातचीत की गई।

राष्ट्रपति ने पर्यटन को फिर से पटरी पर लाने के तरीकों पर भी जयशंकर से चर्चा की। दोनों देशों ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण प्रभावित हुए पर्यटन को पटरी पर लाने के लिए भारत, श्रीलंका, नेपाल और मालदीव के साथ संयुक्त वार्ता करने का फैसला किया है।

जयशंकर श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणवर्धन के निमंत्रण पर पांच से सात दिसंबर तक तीन दिनों की यात्रा पर यहां आए हैं। यह 2021 में उनकी पहली विदेश यात्रा है। साथ ही वह नव वर्ष में श्रीलंका आने वाले पहली विदेशी हस्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!