लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से सुधार के पथ में आतंकवाद बाधक नहीं बने, यह सुनिश्चित करने में आगे होगा भारत: तिरुमूर्ति

By भाषा | Updated: October 9, 2021 14:49 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, नौ अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि यह सुनिश्चित करने वालों में भारत सबसे आगे रहेगा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से सुधार और लचीलेपन की ओर ‘‘हमारे सामूहिक रास्ते को’’ आतंकवाद, हिंसक चरमपंथ और कट्टरपंथ का समर्थन करने वाले न रोक सकें’’।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘संकट, सामान्य होने की क्षमता और बहाली - 2030 एजेंडा के लिए प्रगति की गति में इजाफा’ विषय पर दूसरी समिति की आम चर्चा में तिरुमूर्ति ने शुक्रवार को कहा, ‘‘दुनिया जब वैश्विक महामारी और जलवायु परिवर्तन का सामना कर रही है ऐसे में हमारे लिए अहितकर ताकतें चुनौतियां खड़ी कर रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे समय पर मिल रहे हैं जब कोविड संकट खत्म होता नजर नहीं आ रहा। वैसे टीके आने के साथ यह उम्मीद है कि हम परिस्थितियों को बदल सकते हैं। विश्व के लिए संदेश अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के लिए है कि वह वैश्विक महामारी से निबटने के लिए एक साथ आए और लचीली प्रणाली का निर्माण करे जिससे हमारे लिए सुधार का रास्ता अग्रसर हो।’’

तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘आतंकवाद, घृणा, कट्टरपंथ, बहुलतावाद, मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए चुनौती और उनसे संबंधित अपुष्ट खबरों की अधिकता में वृद्धि ही हुई है।’’

उन्होंने किसी देश का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करने वालों में भारत सबसे आगे रहेगा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से सुधार और लचीलेपन की ओर ‘हमारे सामूहिक रास्ते को’ आतंकवाद, हिंसक चरमपंथ और कट्टरपंथ का समर्थन करने वाले न रोक सकें’’।

तिरुमूर्ति ने अपने संबोधन में कहा कि विकासशील देशों के साथ ‘विकास साझेदारी’ को लेकर भारत का संकल्प मजबूत बना रहेगा।

अमेरिका, भारत और अफगानिस्तान लंबे समय से आरोप लगा रहे हैं कि पाकिस्तान तालिबान, हक्कानी नेटवर्क, लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया करवा रहा है। पिछले महीने जारी ‘आतंकवाद पर कांग्रेशनल रिपोर्ट’ में कहा गया कि पाकिस्तान में कम से कम 12 समूह ऐसे हैं जिन्हें अमेरिका ने ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ घोषित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब