लाइव न्यूज़ :

भारत ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में अमेरिका की कोशिशों, उसके पेरिस समझौते में लौटने का स्वागत किया

By भाषा | Updated: September 25, 2021 16:32 IST

Open in App

वाशिंगटन,25 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में आमने-सामने बैठ कर अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें भारत ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में अमेरिका की कोशिशों और पेरिस समझौते में उसके लौटने का स्वागत किया।

शुक्रवार को उनकी बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में अपनी वार्ता में 2030 तक 450 गीगावाट की क्षमता वाले नवीकरणीय ऊर्जा के घरेलू लक्ष्य हासिल करने के भारत के इरादे के प्रति समर्थन प्रकट किया।

यह बैठक ब्रिटेन के ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर पक्षकारों के 26 वें सम्मेलन (कॉप26) से पहले काफी मायने रखती है। ग्लासगो में करीब 200 देशों के नेता जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एकत्र होंगे।

बयान में कहा गया है कि भारत ने जलवायु कार्रवाई पर और पेरिस समझौते में उसके (अमेरिका के) लौटने को लेकर अमेरिकी नेतृत्व का स्वागत किया है।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में पेरिस समझौते से बाहर होने के 107 दिनों बाद फरवरी में अमेरिका आधिकारिक रूप से इसमें लौट आया।

बैठक के दौरान बाइडन ने नवीकरणीय, भंडारण और ग्रिड ढांचों में निवेश के लिए वित्त जुटाने के महत्व को भी स्वीकार किया, जो लाखों भारतीय परिवारों के लिए स्वच्छ, वहनीय ऊर्जा की गारंटी देगा।

अमेरिका-भारत जलवायु एवं स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी के तहत दोनों देश स्वच्छ ऊर्जा के विकास को बढ़ावा देंगे और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने के लिए अहम प्रौद्योगिकी तैनात करने को बढ़ावा देंगे।

भारत ने लीडरशीप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन में अमेरिका के शामिल होने का स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना