लाइव न्यूज़ :

'अंतर अफगान वार्ता दल' का भारत ने किया स्वागत, कहा- ये एक सकारात्मक कदम है

By भाषा | Updated: April 1, 2020 14:17 IST

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'भारत, अफगानिस्तान सरकार द्वारा 'अंतर अफगान वार्ता दल' के गठन की घोषणा का स्वागत करता है। भारत ने अफगान नीत, अफगान नियंत्रित शांति एवं मेल मिलाप प्रक्रिया का सतत रूप से समर्थन किया है।'

Open in App
ठळक मुद्देबयान के अनुसार, 'इस दिशा में हम अंतर अफगान वार्ता दल के गठन को एक सकारात्मक कदम मानते हैं।भारत ने कहा- भारत, अफगानिस्तान सरकार द्वारा 'अंतर अफगान वार्ता दल' के गठन की घोषणा का स्वागत करता है।

नई दिल्ली: भारत ने 'अंतर अफगान वार्ता दल' के गठन की अफगानिस्तान सरकार की घोषणा का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है जो उस देश को बाहर से प्रायोजित आंतकवाद की बुराई से मुक्ति दिलाने तथा शांतिपूर्ण एवं स्थिर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। 

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'भारत, अफगानिस्तान सरकार द्वारा 'अंतर अफगान वार्ता दल' के गठन की घोषणा का स्वागत करता है। भारत ने अफगान नीत, अफगान नियंत्रित शांति एवं मेल मिलाप प्रक्रिया का सतत रूप से समर्थन किया है।'

बयान के अनुसार, 'इस दिशा में हम अंतर अफगान वार्ता दल के गठन को एक सकारात्मक कदम मानते हैं जो अफगानिस्तान को बाहर से प्रायोजित आंतकवाद की बुराई से मुक्ति दिलाने तथा उसके शांतिपूर्ण एवं स्थिर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।' 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम राजनीति से जुड़े सभी वर्गो के लोगों को आह्वान करते हैं कि वे अफगानिस्तान के सभी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने एवं सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिये मिलकर काम करें जिसमें वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी शामिल हैं ।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में शांति बहाली के लिये हाल ही में अमेरिका और तालिबान के बीच समझौता हुआ था। वहीं, कुछ ही दिन पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित गुरूद्वारा पर आतंकी हमले में 25 लोगों की मौत हो गई।

टॅग्स :अफगानिस्तानइंडियानरेंद्र मोदीअमेरिकातालिबानडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा