लाइव न्यूज़ :

भारत ने पूर्वी यूक्रेन में तनाव कम करने के प्रयासों का स्वागत किया

By भाषा | Updated: February 12, 2021 14:25 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 12 फरवरी भारत ने पूर्वी यूक्रेन में तनाव कम करने के प्रयासों का स्वागत किया है और कहा है कि इस मुद्दे के राजनीतिक एवं कूटनीतिक समाधान तलाशने के लिए सभी पक्षों को मिलकर रचनात्मक तरीके से काम करना होगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के दूत एवं स्थायी उप प्रतिनिधि के नागराज नायडू ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में बृहस्पतिवार को यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा के दौरान कहा, ‘‘हमारा मानना है कि मिंस्क समझौता पूर्वी यूक्रेन में बातचीत के जरिए और शांतिपूर्ण तरीके से स्थिति को बहाल करने में आधार बना।’’

फ्रांस और जर्मनी की मध्यस्थता में मिंस्क समझौता पर रूस और यूक्रेन ने फरवरी 2015 में हस्ताक्षर किया था। इससे पूर्वी यूक्रेन में शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ।

समझौते का लक्ष्य यूक्रेन एवं रूस समर्थित अलगाववादियों के बीच संघर्ष का समाधान करना था। अप्रैल 2014 में क्रीमिया पर रूस के कब्जे के बाद यूक्रेन के साथ रूस का विवाद चल रहा था। रूस रूसी भाषी बहुल वाले औद्योगिक क्षेत्र दोनबास में अलगाववादियों का समर्थन करता है।

नायडू ने कहा, ‘‘हमारा यह भी मानना है कि नॉरमंडी फॉरमैट के तहत मिंस्क समझौते के प्रावधानों को लागू करने से संबंधित मुद्दों और सुरक्षा एवं राजनीतिक पहलुओं के समाधान में मदद मिलेगी।’’

नॉरमंडी फॉरमैट का प्रयोग फ्रांस, जर्मनी, रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत के संदर्भ में किया जाता है।

उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए हो रहे सभी प्रयासों की सराहना करता है।

चर्चा में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों के प्रमुख उपमहामंत्री डिकार्ल ने कहा कि जब तक सुरक्षा एवं राजनीति के मोर्चे पर प्रगति नहीं होती तब तक स्थिति पूरी तरह से बहाल नहीं होगी हालांकि नागरिकों के हताहत होने के मामलों में कमी आयी है।

अमेरिकी मिशन में राजनीतिक समन्वयक रोडनी हंटर ने कहा कि 2014 में रूस ने क्रीमिया पर कब्जा किया और दोनबास क्षेत्र में संघर्ष को भड़काया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल