लाइव न्यूज़ :

भारत को एक बार फिर यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 11:25 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 18 नवंबर भारत को वर्ष 2021-25 के लिए एक बार फिर यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया है।

कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का चुनाव बुधवार को किया गया।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत को वर्ष 2021-25 के लिए यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुने जाने के पक्ष में 164 वोट मिले।’’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को इस चयन को लेकर प्रशंसा व्यक्त की और ट्वीट कर विदेश मंत्रालय तथा यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल के ‘‘बेहतर कार्य’’ की सराहना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ विदेश मंत्रालय और यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल, आपने बेहतरीन काम किया।’’

संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए देशों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत ने, यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में जगह बना ली है। हमारी उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले सभी सदस्य देशों को हार्दिक बधाई और उनका धन्यवाद।’’

‘ग्रुप चार एशिया एवं प्रशांत देश’, से जापान, फिलीपिन, वियतनाम, कुक द्वीपसमूह और चीन भी कार्यकारी बोर्ड के सदस्य चुने गए हैं।

यूनेस्को का कार्यकारी बोर्ड, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के तीन संवैधानिक अंगों में से एक है। इसे जनरल कॉन्फ्रेंस द्वारा चुना जाता है।

जनरल कॉन्फ्रेंस के अधीन कार्य करते हुए, यह कार्यकारी बोर्ड संगठन के कार्यक्रमों और महानिदेशक द्वारा प्रस्तुत किए गए संबंधित बजट अनुमानों की जांच करता है।

यूनेस्को की वेबसाइट के अनुसार कार्यकारी बोर्ड में 58 सदस्य देश हैं,जिनका कासर्यकाल चार वर्ष का होता है। यूनेस्को में कुल 193 सदस्य देश शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल