लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में जल्द से जल्द लोकतंत्र की बहाली चाहता है भारत: श्रृंगला

By भाषा | Updated: December 23, 2021 13:27 IST

Open in App

नेपीता, 23 दिसंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने म्यांमा में स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव काउंसिल के अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों से मुलाकात की और पड़ोसी देश में जल्द से जल्द लोकतंत्र की बहाली पर जोर दिया।

श्रृंगला दो दिन की म्यांमा की यात्रा पर हैं। म्यांमा की सेना द्वारा आंग सान सू ची की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी सरकार को गत एक फरवरी को अपदस्थ किये जाने के बाद यह भारत की तरफ से उस देश से किया गया पहला उच्चस्तरीय संपर्क है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि श्रृंगला ने अपनी यात्रा के दौरान स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव काउंसिल के अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की तथा नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी समेत राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ बैठकें कीं।

बयान के अनुसार, श्रृंगला ने भारत की सीमा से लगे इलाकों में हिंसा को रोकने तथा शांति एवं स्थिरता कायम करने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतंत्र के रूप में और करीबी पड़ोसी के रूप में म्यांमा में लोकतांत्रिक परिवर्तन की प्रक्रिया में शामिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला