लाइव न्यूज़ :

भारत यात्रा बेहद खास, जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं, यादगार स्वागत होगा, अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का ट्वीट

By भाषा | Updated: February 13, 2020 19:57 IST

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने ट्वीट किया कि प्रथम महिला के तौर पर भारत की उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच निकट संबंधों का जश्न मनाने का अवसर है। उन्होंने भारत आने का आमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि ट्रंप और उनकी पत्नी 24 और 25 फरवरी को भारत जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी 24 और 25 फरवरी को भारत जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला नयी दिल्ली के अलावा मोदी के गृह राज्य गुजरात की राजधानी अहमदाबाद भी जाएंगे।

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने कहा है कि वह और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इस माह के अंत में होने वाली भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

मेलानिया ने ट्वीट किया कि प्रथम महिला के तौर पर भारत की उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच निकट संबंधों का जश्न मनाने का अवसर है। उन्होंने भारत आने का आमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि ट्रंप और उनकी पत्नी 24 और 25 फरवरी को भारत जाएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला नयी दिल्ली के अलावा मोदी के गृह राज्य गुजरात की राजधानी अहमदाबाद भी जाएंगे। मेलानिया ने ट्वीट किया,‘‘ इस माह के अंत में अहमदाबाद और नई दिल्ली की यात्रा के लिए उत्सुक हूं। राष्ट्रपति ट्रंप और मैं, यात्रा के लिए और भारत व अमेरिका के बीच निकट संबंधों का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं।’’

मेलानिया ट्रंप का यह ट्वीट मोदी के उस ट्वीट के जवाब में था, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला की भारत यात्रा को ‘‘बेहद खास’’ बताया था। मोदी ने ट्वीट किया था,‘‘ भारत अपने विशिष्ट अतिथियों का यादगार स्वागत करेगा। यह यात्रा बेहद खास है और यह भारत अमेरिका की मित्रता को आगे और मजबूत करेगी।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल