लाइव न्यूज़ :

भारत, अमेरिका के कई साझे हित और मूल्य हैं : बाइडन प्रशासन

By भाषा | Updated: August 3, 2021 09:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन अगस्त अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और भारत के कई साझे हित एवं मूल्य हैं और अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन की हालिया भारत यात्रा के दौरान इस बात को दोहराया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘विदेश मंत्री के रूप में ब्लिंकन की यह पहली भारत यात्रा थी। यह हमारे लिए उन तरीकों का पता लगाने का भी एक अवसर था, जिनसे हम भारत के साथ व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत और गहरा कर सकते हैं।’’ ब्लिंकन की हालिया भारत यात्रा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हमने जिस दूसरे बिंदू पर बात की, वह यह है कि भारत सरकार के साथ हमारे कई साझा हित और मूल्य हैं।’’

प्राइस ने कहा, ‘‘हमने अपने आर्थिक संबंधों, व्यापारिक संबंधों, जलवायु पर सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों, क्वाड के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में भारत की भूमिका और कोविड-19 महामारी को काबू करने के लिए हमारे संयुक्त सहयोग समेत इस साल की शुरुआत में क्वाड की टीका उत्पादन की क्षमता में बढ़ोतरी के संदर्भ में बात की।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस साल के अंत में नेता-स्तरीय क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए ‘‘बहुत उत्सुक’’ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब