लाइव न्यूज़ :

भारत, अमेरिका के कई साझे हित और मूल्य हैं : बाइडन प्रशासन

By भाषा | Updated: August 3, 2021 14:04 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन अगस्त अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक, कारोबारी और जलवायु परिवर्तन पर सहयोग तथा क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर कई साझे हित एवं मूल्य हैं और अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन की हालिया भारत यात्रा के दौरान इस बात को दोहराया गया। विदेश विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ब्लिंकन अपने दो दिवसीय दौरे पर 27 जुलाई को भारत पहुंचे थे और इस दौरान कई मुद्दों पर उनकी व्यापक बातचीत हुई। अमेरिका के विदेश मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद ब्लिंकन की यह पहली और बाइडन प्रशासन के किसी तीसरे बड़े अधिकारी की भारत यात्रा थी।

ब्लिंकन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 28 जुलाई को मुलाकात की और वह अपने समकक्ष एस जयशंकर से भी मिले। ब्लिंकन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी बात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘विदेश मंत्री के रूप में ब्लिंकन की यह पहली भारत यात्रा थी। यह हमारे लिए उन तरीकों का पता लगाने का भी एक अवसर था, जिनसे हम भारत के साथ व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत और गहरा कर सकते हैं।’’ ब्लिंकन की हालिया भारत यात्रा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हमने जिस दूसरे बिंदू पर बात की, वह यह है कि भारत सरकार के साथ हमारे कई साझा हित और मूल्य हैं।’’

प्राइस ने कहा, ‘‘हमने अपने आर्थिक संबंधों, व्यापारिक संबंधों, जलवायु पर सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों, क्वाड के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में भारत की भूमिका और कोविड-19 महामारी को काबू करने के लिए हमारे संयुक्त सहयोग समेत इस साल की शुरुआत में क्वाड की टीका उत्पादन की क्षमता में बढ़ोतरी के संदर्भ में बात की।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस साल के अंत में नेता-स्तरीय क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए ‘‘बहुत उत्सुक’’ हैं।

बाइडन ने इस साल मार्च में क्वाड समूह के नेताओं के पहले डिजिटल शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। प्रधानमंत्री मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने राष्ट्रपति बाइडन की मेजबानी में चार देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा