लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 चुनौतियों के बावजूद भारत-अमेरिका के संबंध नए मुकाम पर पहुंचे : संधू

By भाषा | Updated: December 3, 2021 09:34 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, तीन दिसंबर अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद भारत और अमेरिका के संबंधों ने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं।

संधू ने ‘इंडिया-यूएस फोरम’ के पांचवे संस्करण के दौरान बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ वैश्विक महामारी द्वारा पेश की गई चुनौतियों के बावजूद, कई बड़े मुकाम हासिल किए गए हैं। हमने देखा कि सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा की, (अमेरिका के) राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ उनकी आमने-सामने शिखर वार्ता हुई और क्वाड नेताओं की भी आमने-सामने बैठक हुई। ’’

संधू ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन, संसद, उद्योग, प्रवासी और अमेरिकी लोग 2021 में भारत की मदद के लिए सामने आए, जब ग्रीष्मकाल में भारत वैश्विक महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आ गया था। राष्ट्रपति बाइडन ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की और इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका, भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। साथ ही उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि पिछले साल अमेरिका में संक्रमण के मामले बढ़ने पर कैसे भारत ने अमेरिका का साथ दिया था।

संधू ने कहा, ‘‘ पूरे अमेरिका से हमें मिला यह समर्थन, हमारे करीबी संबंधों की गवाही देता है। भारत के दूसरी लहर की चपेट में आने से ठीक पहले, भारत ने दुनियाभर में 90 से अधिक देशों को टीके भेजे थे और यह देखना दिल को छूने वाला था कि हमारे दोस्तों तथा अमेरिका जैसे साझेदारों ने भारत की जरूरत के समय उसी तरह मदद की।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के बावजूद दोनों देश अपनी साझेदारियों को आगे बढ़ाते रहे। राष्ट्रपति बाइडन द्वारा आयोजित कई शिखर सम्मेलनों में प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया, जैसे अप्रैल में जलवायु पर ऑनलाइन शिखर सम्मेलन, सितंबर में कोविड-19 पर ऑनलाइन सम्मेलन , अक्टूबर में रोम में जी-20 के दौरान वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला शिखर सम्मेलन, नवंबर में ग्लासगो में सीओपी-26 के दौरान ‘बिल्ड बैक बेटर फॉर द वर्ल्ड’ शिखर सम्मेलन आदि।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल