लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है ट्रंप प्रशासन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 13, 2019 07:53 IST

व्हाइट हाउस में उन्हें सबसे प्रभावशाली और ताकतवर हस्तियों में माना जाता है. कुशनर ने यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम के दूसरे लीडरशिप सम्मेलन को संबोधित करते ट्रम्प द्वारा अमेरिका को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया.

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जरेड कुशनर ने कहा है कि ट्रम्प प्रशासन भारत के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर विशेष रूप से ध्यान दे रहा है. उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत जैसे कुछ ही देश है जिनमें वृद्धि की क्षमता है.

कुशनर (38) राष्ट्रपति ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार भी हैं. व्हाइट हाउस में उन्हें सबसे प्रभावशाली और ताकतवर हस्तियों में माना जाता है. कुशनर ने यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम के दूसरे लीडरशिप सम्मेलन को संबोधित करते ट्रंप द्वारा अमेरिका को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया.

कुशनर ने कहा कि इसमें से एक भारत के साथ संबंध है जो तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. उन्होंने कहा कि वहां की आबादी काफी शिक्षित है और वहां के काफी लोग इस देश के साथ समान मूल्य साझा करते हैं. उन्होंने कहा कि चाहे व्यापार या वाणिज्य हो, या राष्ट्रीय सुरक्षा इस संबंध में कई तरह के रणनीतिक तत्व आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन में कई लोग भारत-अमेरिका संबंधों को काफी महत्व देते हैं.

अजय बंगा और अजीम प्रेमजी सम्मानित कुशनर ने इस मौके पर मास्टरकार्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अध्यक्ष अजय बंगा को यूएसआईएसपीएफ 2019 वैश्विक विशिष्टता पुरस्कार से भी सम्मानित किया. विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी को भी यह सम्मान दिया गया है. हालांकि वह इस मौके पर मौजूद नहीं थे.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल