लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका के बीच सैन्य, सुरक्षा क्षेत्र में साझेदारी का गहराना ‘निश्चित’ था : एश कार्टर

By भाषा | Updated: April 12, 2021 13:27 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 12 अप्रैल अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री एश कार्टर के मुताबिक भारत और अमेरिका के बीच सैन्य एवं सुरक्षा क्षेत्र में साझेदारी का गहराना ‘निश्चित’ था क्योंकि इन दो बड़े लोकतंत्रों के बीच बहुत कुछ समान है और जो बेहद अच्छे मूल्यों को साझा करते हैं।

अमेरिकी वाणिज्य मंडल द्वारा आयोजित सत्र में कार्टर ने कहा कि दोनों देश महज अंग्रेजी भाषा नहीं बल्कि बहुत कुछ साझा करते हैं।

ओबामा प्रशासन के दौरान 2015 से 2017 तक रक्षा मंत्री रहे कार्टर ने भारत के साथ सुरक्षा क्षेत्र में संबंधों की प्रगति पर कहा, “दरअसल, यह होना ही था। मेरे विचार में असल में यह होना निर्धारित ही था क्योंकि हमारे बीच बहुत कुछ समान है...हितों, कार्यों के लिहाज से।”

उन्होंने कहा, “मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। मैं जब पद पर था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मेरी अंतिम बातचीत में हम उस चीज को दर्शा रहे थे जो चर्चा के प्रत्येक पहलु के लिए मुनासिब नहीं थी। लेकिन मैं उन्हें इसका ध्यान दिला रहा था कि कितने भारतीय और भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी अमेरिका के प्रौद्योगिकी जगत में काम कर रहे हैं। और मैंने कहा था कि दोनों देशों की मानसिकता के बीच कुछ आत्मीयता सी है।”

कार्टर ने कहा, “यह महज अंग्रेजी भाषा नहीं है। यह इससे कहीं ज्यादा है। मेरे विचार में दो बड़े लोकतंत्र, अपने अच्छे दिनों में बहुत अच्छे मूल्यों को साझा करते हैं। मेरे हिसाब से यह सब निर्धारित है।”

हालांकि, कार्टर ने आगाह किया कि अमेरिका को पूर्व को लेकर सचेत रहना चाहिए जिसमें भारत की गुट निरपेक्ष नीतियां और रूस के साथ उसके ऐतिहासिक सैन्य संबंध शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात